LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News- सुकमा में सागौन तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: संयुक्त कार्रवाई में 7.5 लाख की लकड़ी जब्त

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध गतिविधि का मुख्य आरोपी तेलंगाना निवासी है, जो किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय रहकर सागौन लकड़ी की अवैध कटाई, चिरान और तस्करी में शामिल था। संयुक्त टीम के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

CG News/सुकमा /सुकमा वनमंडल के किस्टाराम परिक्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंदूरगुड़ा पंचायत क्षेत्र में संचालित एक अवैध आरा मशीन पर छापा मारकर भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त की गई, जहां लंबे समय से लकड़ी का गैरकानूनी प्रसंस्करण किया जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क का मुख्य सरगना तेलंगाना का निवासी है, जो किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय रहकर सागौन की अवैध कटाई, चिरान और तस्करी में संलिप्त था। संयुक्त टीम के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अक्षय भोंसले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 6.239 घनमीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7.50 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व अशोक भट्ट के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें ईश्वर बघेल और लक्ष्मीनाथ नाग समेत किस्टाराम, कोन्टा और गोलापल्ली परिक्षेत्र के वन अमले के साथ पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

कार्रवाई के दौरान टीम को स्थानीय स्तर पर विरोध और प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बावजूद इसके, वन विभाग और पुलिस ने संयम और सतर्कता से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Back to top button
close