बिलासपुर…सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुला में घर के सामने तलवार और चापड़ लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तलवार और चापड़ बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बिटकुला के हरदुलीपारा में कलेश्वर सूर्यवंशी के घर के सामने गली में दिनेश कोराम और शरद पटेल धारदार हथियार लेकर पहुंचे थे। दोनों तलवार और चापड़ लहराते हुए कलेश्वर सूर्यवंशी और उसके परिवार को मारने-पीटने की धमकी देकर भय का माहौल बना रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

ये खबर भी पढ़ें…
पैसों के विवाद में सरेराह बरसी लाठी-बेल्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
पैसों के विवाद में सरेराह बरसी लाठी-बेल्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दिनेश कोराम और शरद पटेल को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान दिनेश के कब्जे से लोहे की धारदार तलवार और शरद पटेल के कब्जे से लोहे का धारदार चापड़ जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.