बिलासपुर… हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पथराली में खेत की फसल चरने की मामूली बात ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर चार लोगों ने 58 वर्षीय राजू निर्मलकर को पकड़कर जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिला दी। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद हिर्री पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

मर्ग जांच में खुला हत्या का राज

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, 35 यात्री बाल-बाल बचे
Bilaspur Airport पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट का लैंडिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को हुई घटना के बाद मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर के कथन, घटनास्थल के निरीक्षण और मर्ग पंचनामा समेत अन्य तथ्यों की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत की फसल चरने की बात को लेकर राजू निर्मलकर को पकड़ा और उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया। जांच के आधार पर हिर्री थाने में अपराध के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 झाड़ियों में छिपाया था कीटनाशक का डिब्बा

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
CG News – Bilaspur में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद पथराव,SSP समेत पुलिस बल तैनात
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने गोलू उर्फ जगजीवन पठारी, मनमोहन पठारी, संदीप यादव और राकेश निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की।

आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों में छिपाया गया कीटनाशक का डिब्बा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक पिलाने की बात स्वीकार की है।

ये खबर भी पढ़ें…
खपरगंज में विवाद के बाद पथराव से मचा हड़कंप, कप्तान की अगुवाई में पुलिस ने संभाला मोर्चा… एसएसपी बोले- दोषियों को रातों-रात पकड़ेंगे
खपरगंज में विवाद के बाद पथराव से मचा हड़कंप, कप्तान की अगुवाई में पुलिस ने संभाला मोर्चा… एसएसपी बोले- दोषियों को रातों-रात पकड़ेंगे
बिलासपुर..शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार आरोपी गिरफ्तार, बालक भी अभिरक्षा में

पुलिस ने मामले में गोलू उर्फ जगजीवन पठारी, मनमोहन पठारी, संदीप यादव और राकेश निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा और उनकी टीम की भूमिका रही।