बिलासपुर…सीपत पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाना सीपत पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि लक्ष्मी नारायण यादव, निवासी कौड़िया बंधवापारा ने उसके घर के बाथरूम में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध के तहत धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सीपत की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ठिकाने से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सीपत पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है।