बिलासपुर- दिल्ली और बिलासपुर प्रयागराज शेड्यूल केवल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए मान्य,एलाइंस एयर 15 अप्रैल के पहले फिर एक नया शेड्यूल जारी करेगी
बिलासपुर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने कहा: सरकार और जनप्रतिनिधियों के पास एक और मौका के अभी भी बिलासपुर के साथ न्याय करें

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के शेड्यूल पर जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि इस शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर- अंबिकापुर दिल्ली, बिलासपुर प्रयागराज दिल्ली यह दोनों शेड्यूल केवल 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए ही जारी हुए हैं।
अर्थात अभी इस पर पुनर्विचार की गुंजाइश बाकी है और उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। समिति ने बताया कि वर्तमान में जारी शेड्यूल जो 5 दिनों का है उसमें से तीन दिन सोमवार शुक्रवार और शनिवार की उड़ानों को केवल 15 अप्रैल तक ही अभी घोषित किया गया है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के पास एक मौका और है कि वह बिलासपुर के साथ न्याय करें और कब से कम दिल्ली की उड़ान को सप्ताह के सातों दिन प्रयागराज उड़ानों की संख्या बढ़े और साथ ही हैदराबाद के लिए बहु प्रतीक्षित उड़ान बिलासपुर के लिए स्वीकृत कराए।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार रीवा रायपुर उड़ान का संचालन हैदराबाद देश के विमान से किया जा रहा है अर्थात दिल्ली से रीवा आने वाली उड़न रीवा से ही वापस दिल्ली चली जा रही है।
जबकि इस विमान को बिलासपुर तक बढ़ने से सप्ताह में तीन दिन बिलासपुर से दिल्ली के लिए शाम के समय एक नई उड़ान सीधी उड़ान उपलब्ध हो सकेगी। क्योंकि बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा हो चुकी है अतः इस विमान को रीवा से बिलासपुर बढ़ाने में कोई असुविधा नहीं होना है।




