बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी),,,जिला अस्पताल में जिला प्रशासन और दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क हृदय जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 448 लोगों का पंजीयन हुआ। जांच के दौरान 20 बच्चे हृदय संबंधी समस्या से ग्रसित पाए गए, जिन्हें उच्च उपचार के लिए रायपुर भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की भागीदारी ने क्षेत्र में हृदय रोग की बढ़ती चुनौती की ओर संकेत किया है।

खानपान और नशे की आदतों पर चिंता

ये खबर भी पढ़ें…
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
इंस्पायर-अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन नामांकन
बलरामपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंस्पायर-अवार्ड मानक ( INSPIRE-MANAK ) योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नामांकन आमंत्रित करने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने मरीजों से मुलाकात के बाद कहा कि अनियमित खानपान और नशापान की बढ़ती प्रवृत्ति हृदय रोग का प्रमुख कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि हृदय मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में सुधार अनिवार्य है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि अब केवल वयस्क ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों में भी हृदय संबंधी बीमारियां सामने आ रही हैं।

विशेषज्ञों की टीम ने दी परामर्श

ये खबर भी पढ़ें…
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कार्यालय के सभी कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए: कलेक्टर
कांकेर/कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कार्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं शाखा लिपिकों की बैठक लेकर शासकीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर स्थित MMI Narayana Hospital से आए वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी ने शिविर में उपस्थित लोगों को हृदय रोग से बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह और दवाइयों का मार्गदर्शन दिया।

वंचित वर्गों पर विशेष फोकस

ये खबर भी पढ़ें…
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary -अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
Guest teacher salary।रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीन-हीन सेवा समिति की संस्थापक मनीषा सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों और उन वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से बेहतर चिकित्सा से वंचित रह जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और उनकी टीम का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मरीजों के परिजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिविर ने न केवल जांच और उपचार की सुविधा दी, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।