बिलासपुर… शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 55 नाइट्राजेपाम टैबलेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बिक्री की नकदी बरामद की है। पुलिस अब केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क और अवैध कमाई की भी गहन जांच करेगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वाली नाला क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर नशीली दवाओं की बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 55 नाइट्राजेपाम टैबलेट, सीजी-10/W-2556 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री से प्राप्त रुपये बरामद हुए। सभी सामान जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान निकेश कौशिक उर्फ वासू , निवासी तेलीपारा के रूप में हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना के साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि नशीली दवाओं की आपूर्ति कहां से हो रही थी, इनके खरीदार कौन हैं और इस अवैध कारोबार से अर्जित रकम का उपयोग किन गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे में आने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कप्तान का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए गिरफ्तारी के साथ-साथ आर्थिक और तकनीकी जांच पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.