बिलासपुर… स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा की समझ बचपन से विकसित करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के शासकीय, अर्धशासकीय और निजी विद्यालयों के 350 से अधिक प्राचार्यों एवं प्रबंधकों की बैठक लेकर सड़क सुरक्षा, स्कूल परिवहन, नशामुक्त परिसर और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान प्रत्येक शनिवार स्कूलों में ‘यातायात की पाठशाला’ संचालित करने के लिए विशेष यातायात दिग्दर्शिका का विमोचन भी किया गया।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय की स्कूल बस सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस या परिवहन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी ने प्राचार्यों से कहा कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखें। स्कूल परिसर और उसके आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें। साथ ही स्कूलों के बाहर कोटपा एक्ट का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, जुर्माने और सुरक्षित यातायात संबंधी जानकारी वाला संदेश-पटल प्रमुख स्थान पर लगाया जाए। विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के दुरुपयोग पर निगरानी रखने तथा उन्हें साइबर और सामाजिक अपराधों से दूर रखने के लिए भी स्कूल प्रबंधन को सजग रहने की सलाह दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात पुलिस द्वारा तैयार ‘यातायात दिग्दर्शिका’ पुस्तक का विमोचन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस पुस्तिका के माध्यम से हर शनिवार स्कूलों में सड़क सुरक्षा की नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चों में कम उम्र से ही सुरक्षित यातायात की आदत विकसित हो सके।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, एएसपी पंकज पटेल, सीएसपी गगन कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह, डीएसपी शिवचरण परिहार सहित जिलेभर के 350 से अधिक प्राचार्य और स्कूल प्रबंधक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह का वर्जन

“सड़क सुरक्षा की शिक्षा जितनी जल्दी बच्चों के जीवन का हिस्सा बनेगी, उतनी ही प्रभावी ढंग से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। हमारा उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की सोच विकसित करना है। स्कूल, अभिभावक और पुलिस मिलकर ही बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुशासित वातावरण तैयार कर सकते हैं।”रजनेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।