बिलासपुर… चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली और मेरठ के रहने वाले शातिर चोर भी शामिल हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।

तारबाहर पुलिस ने रेलवे अधिकारियों के सूने सरकारी बंगलों की रेकी कर चोरी का प्रयास करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों मोहम्मद नासिर और हासिम को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले मकानों की रेकी करते थे और फिर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों पहले से दूसरे चोरी के मामले में दुर्ग जेल में बंद थे, जहां से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और भिलाई सहित दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। इससे उनके अंतरराज्यीय चोरी नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

दूसरी ओर, तोरवा पुलिस ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी विनोद गोड को गिरफ्तार कर चोरी गई हीरो एचएफ डीलक्स बाइक बरामद कर ली। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को जांजगीर-चांपा जिले से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी अभियान के दौरान क्षेत्र में सक्रिय दो पुराने निगरानी बदमाश शंकर गंगोत्री उर्फ दीपु और निलेश सोनकर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस कप्तान ने बताया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आदतन अपराधियों, चोरी के गिरोहों और उनके नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.