बिलासपुर…उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को बिलासपुर के व्यापारियों के साथ जीएसटी बचत उत्सव पर आत्मीय चर्चा की और मुंह मीठा कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू किए गए जीएसटी के दो नए स्लैब का ऐतिहासिक फैसला उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे रहा है और इससे बाजार में उत्साह का माहौल है।

व्यापारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि उत्सव के पहले ही दिन उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की। हजारों कारों की बिक्री दर्ज हुई, वहीं कपड़े, सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। कई उत्पादों की वेटिंग लिस्ट बन चुकी है। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारों में लोग पहले से बचत कर रहे थे, लेकिन अब “बचत पर भी बचत” हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 साव ने कहा कि यह निर्णय आज़ाद भारत का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है, जिसका लाभ सीधे 140 करोड़ देशवासियों तक पहुंच रहा है। जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है और राजस्व वृद्धि के साथ पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, करोड़ों परिवारों को आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी बचत उत्सव उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
Cg news।रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.