Cg news।कोरबा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोरबा में लेखापाल के स्वीकृत 01 रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है।

पंचायत संचालनालय अंतर्गत लेखापाल के 01 रिक्त संविदा पद पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2021 एवं पंचायत संचालनालय छ.ग. विकास भवन अटल नगर रायपुर द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान हेतु जारी मार्गदर्शिका में विहित प्रावधान अनुसार निर्धारित सेवा शर्तों, अर्हता एवं योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से लेखापाल के 01 रिक्त संविदा पद हेतु 30 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के नाम पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत दिशा-निर्देश जिले के वेब साइट www.korba.gov.in तथा जिला पंचायत के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.