रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी).. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मां तारा गोपाल हाइट्स में अध्यक्ष मधु गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में कथित बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस ने नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में उपभोक्ताओं की समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान की दिशा में अभियान चलाने का निर्णय लिया।

अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 8 से हुई। यहां उपभोक्ताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपनी बिजली बिल संबंधी समस्याएं बताईं और शिकायत फार्म भरवाए। कुछ उपभोक्ताओं ने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 1100 रुपये आता था, जो अब बढ़कर करीब 3500 रुपये तक पहुंच गया है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बढ़े हुए बिल के कारण उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
जिला शिक्षा विभाग में महाघोटाला? 30 पदोन्नतियां और दूसरे मद से वेतन! छह साल पुराना मामला डीपीआई पहुंचा
बिलासपुर... जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में 17 जून 2021 को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुई करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपभोक्ताओं ने महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता और बढ़े बिजली बिल के बीच भी अपनी परेशानी रखी। उनका कहना था कि एक तरफ मिलने वाली सहायता राशि है, दूसरी तरफ बिजली खर्च बढ़ने से घरेलू बजट पर उसका असर कम हो रहा है।

मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल अध्यक्षों और पंचायत पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं के फार्म भरवाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्ड-वार शिकायतें एकत्र कर संबंधित स्तर पर कार्रवाई के लिए भेजी जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यह अभियान केवल वार्ड क्रमांक 8 तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे रामानुजगंज ब्लॉक में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों वाले उपभोक्ताओं से फार्म भरवाकर उनकी समस्याएं संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएंगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त, अशोक जायसवाल, अरविंद दुबे, संतोष गुप्ता, ज्ञानती गुप्ता, रुपवंती जायसवाल, सुधा जायसवाल, मीना राय, चिलमनिया देवी, नरेश रवि, सनोज दास, प्रतीक सिंह, प्रेम सागर सिंह, चंदेश्वर कुशवाहा, मोहम्मद नौशाद आलम, जयलाल यादव, दीपक सिंह, सुकुमार मंडल, अशोक गोंड, रामजी वर्मन, जितेंद्र सिंह, मो. खलीफा, नीरज गुप्ता, शमशेर अंसारी, मो. गुलाब नबी, रामू प्रजापति, रामसनेही सिंह, नरेंद्र सिंह खरवार, कृष्ण सिंह, उमेश राम, रघुनाथ कश्यप, मो. इश्तियाक अंसारी, वेद नारायण यादव और हीरामन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.