BilaspurChhattisgarh

मरने के बाद बाप बेटों ने बरसाया कोड़ा..लाश से भूत भगाने का पढ़ा मंत्र…फिर भी जिन्दा नहीं हुआ..चारो आरोपी गिरफ्तार

टोनही प्रताड़ना निवारण एक्ट में मृतक के चार भाई बन्धु गिरफ्तार

बिलासपुर—टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत मृतक के पिता समेत चार भाई बन्धुओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला देवगांव मस्तूरी का है। पुलिस ने अत्यधिक शराब सेवन करने के बाद मृतक के शरीर पर तंत्र मंत्र करने और कोड़ा बरसाने के जुर्म में चारों गिरफ्तार किया। इसके पहले वायरल झाड़फूंक का वीडियो का जांच पड़ताल किया गया। दोषी पाये जाने पर चारो आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया। 
गिरफार चारो आरोपियों का नाम
1) शैलेन्द्र खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 35 साल निवासी देवगांव थाना मस्तुरी
2) मुकेश खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 30 साल निवासी देवगांव थाना मस्तुरी
3)मनोज खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 42 साल निवासी देवगांव थाना मस्तुरी
4) गोरे लाल खाण्डेकर पिता स्व. रामदयाल खाण्डेकरनिवासी देवगांव थाना मस्तुरी ।
क्या है मामला
मस्तूरी पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को मृतक के शरीर पर झाड़ फूंक करते एक वीडियो सामने आय़ा। मामले में पतासाजी कर बीएनएस की धारा 194 के तहत मर्ग कायम किया गया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर पुलिस ने वायरल वीडियो समेत प्रकरण को विवेचना में लिया गया।
            जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि 12 फरवरी को पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंच,सरपंच उम्मीदारों से देवगांव के लोगो ने ग्राम विकास के लिए सामान मांगा। मृतक सरोज खाण्डेय और उसके साथियों को सरपंच प्रत्याशी ने चिकन पार्टी और दारू के लिए पैसा दिया। इसके बाद साथी लोग सरोज खाण्डेकर के  घर में चिकन पाटी किया। इसी दौरान सरोज खाण्डे की मौत हो गयी।
 जांच पड़ताल के दौरान मृतक सरोज खाण्डे के साथियों ने बताया कि सरोज खाण्डे 12 फरवरी की सुबह से ही शराब पीना शुरू कर दिया। उत्यधिक शराब पीने से उसकी तबीयत खराब हो गयी।  खड़ा होते ही सरोज खाण्डे सिर के बल  जमीन पर गिर गया। घटना के समय सरोज खाण्डे के दो भाई भाई शैलेन्द्र और मुकेश खाण्डेकर भी चिकन पार्टी में शामिल थे।
शैलेन्द्र और  मुकेश अपने भाई को जमीन पर गिरते देखा। दोनों ने भूत प्रेत चढ़ने की बात कह अपने बडे भाई मनोज खाण्डेकर और  पिता गोरे लाल खाण्डेकर को झाड फुक के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचकर बड़ा भाई मनोज खाण्डेकर और पिता गोरे लाल खाण्डेकर ने मृतक सरोज खाण्डेकर को झाडना फूंकना शुरू कर दिया। चारो ने मिलकर झाड़फूंक के दौरान अजीबो गरीब मंत्र पढ़ा और मां बहन की गाली देते हुए सरोज खाण्डे के मृत शरीर को कोर्रा और बांस के डंडे से मारा पीटा।
 बावजूद इसके मृतक सरोज जमीन से नहीं उठा। पुलिस के अनुसार किसी ने झाड़ फूंक का वीडियो वनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले को लेकर अलग से भी जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक सरोज खाण्डेकर के भाई मनोज, शैलेन्द्र,  मुकेश और पिता गोरेलाल खाण्डेकर को भूत प्रेत जादू टोना एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। चारो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296.115(2), 3(5) 4.5.6.8 टोनही प्रताडना निवासरण अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद चारो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Back to top button
casibomcasibomcasibomcasibomjojobetsahabetonwinmarsbahiscasinolevantcasibomcasibom girişvaycasinocasibom giriş