रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… बलरामपुर जिले के सबसे बड़े नगर रामानुजगंज में वर्षों से बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर आखिरकार प्रशासन की सख्ती असर दिखाने लगी है। नगरवासियों का कहना है कि करीब 12 वर्षों बाद पहली बार यातायात विभाग सड़क पर पूरी सक्रियता के साथ दिखाई दिया। इसकी सबसे बड़ी वजह कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी का सख्त रुख माना जा रहा है, जिन्होंने पदभार संभालते ही शहर की यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा।

6 जुलाई 2026 को एनएच-343 के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रामानुजगंज शहर, बायपास और अंतरराज्यीय बैरियर का दौरा किया था। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि भारी वाहनों की शहर के भीतर आवाजाही से जाम, दुर्घटना का खतरा और आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसके बाद 20 जुलाई को स्पष्ट आदेश जारी हुआ कि सभी भारी वाहन अनिवार्य रूप से बायपास मार्ग से गुजरेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
मोपका में गांजा बिक्री का खेल, पुलिस की दबिश में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...मोपका इलाके में गांजा रखकर बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश के बाद शुरुआती दो दिनों तक स्थिति जस की तस रही। लेकिन जैसे ही कलेक्टर ने आदेश के पालन को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया, यातायात विभाग अचानक सक्रिय हो गया। शहर में विशेष अभियान चलाकर नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान 29 नो-एंट्री उल्लंघन मामलों में 58 हजार रुपये, बिना सीट बेल्ट के दो मामलों में एक हजार रुपये तथा 10 अन्य प्रकरणों में 39,600 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। कुल 41 मामलों में 98,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। लंबे समय बाद हुई इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि प्रशासन अब आदेश जारी करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसका पालन भी सुनिश्चित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस कार्रवाई से शहरवासियों में संतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन की इच्छाशक्ति हो तो वर्षों पुरानी अव्यवस्थाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है। नागरिकों ने कलेक्टर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि यातायात व्यवस्था सुधारने की गंभीर कोशिश हो रही है।

हालांकि लोगों का कहना है कि शहर की असली समस्या अभी भी अतिक्रमण है। कई प्रमुख मार्गों पर नालियों से बाहर तक दुकानों का विस्तार हो चुका है। सड़कें पार्किंग स्थल बन गई हैं और मकान-दुकान मालिकों के वाहन घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं। निजी स्कूलों की बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। नागरिकों का मानना है कि यदि भारी वाहनों के बाद अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ भी इसी तरह का अभियान चला, तो रामानुजगंज की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार संभव हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.