CG Shikshak Bharti।रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT-26) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं।

CG Shikshak Bharti।भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
ब्लैक मनी को असली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 4 करोड़ कैश के साथ मुंबई से 2 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
Raipur News: रायपुर में करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CG Shikshak Bharti।कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
Cg news: करंट लगने से दो किसानों की मौत
CG News: करंट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। मक्का की फसल की सुरक्षा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंडल ने बताया है कि लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 5 अक्टूबर 2026 को वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी।

अधिसूचना के अनुसार आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के तहत राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
CBSE ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर इंटरैक्टिव टॉकथॉन आयोजित किया. छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, पीयर प्रेशर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

[pdf-embedder url=”https://cgwall.in/wp-content/uploads/2026/07/1a0b7f2b-18dc-4847-90c6-5523634bfbec.pdf”]