राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के राज्य सरकार के निर्देशों के बाद डीडवाना पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसके तहत पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान में जिले में रह रहे बाहरी लोगों की पहचान कर उनके दस्तावेज और चरित्र सत्यापन की जांच की जा रही है।

पुलिस उप अधीक्षक धरम पूनिया ने शुक्रवार को बताया कि इस अभियान के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रह रहे बाहरी लोगों, खासकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को कई मिठाई के कारखानों और ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर वहां काम करने वाले लोगों की जांच की। पुलिस ने उन इलाकों की भी जांच की जहां दूसरे राज्यों के लोग रहते हैं।

पुलिस उप अधीक्षक ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग व्यापार और मजदूरी के लिए डीडवाना आते हैं। ऐसे में उन लोगों की आड़ में कई बांग्लादेशी भी घुसपैठ कर सकते हैं। इसके लिए दूसरे राज्यों से आए सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के पाया गया और कोई बांग्लादेशी व्यक्ति भारत में अवैध रूप से रहता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जयपुर समेत विभिन्न जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जयपुर में बड़ी संख्या में संदिग्धों को पकड़ा था। बाद में जब उनके दस्तावेजों की जांच की गई, तो उनमें से कई बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। यह लोग लंबे समय से दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर जयपुर में रह रहे थे।