बिलासपुर… सरकंडा मोपका पुलिस ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपहरण और बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिक बालिका को रायपुर में बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया है। आरोपी संतोष साहू कुचिना बस्ती थाना कुसुंडा जिला कोरबा का रहने वाला है।

सरकंडा मोपका पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार की तरफ से 16 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि नाबालिक लड़की घर से बिना बताए गायब हो गई है । पीड़ित परिवार ने अभी जानकारी दिया कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक बच्ची को भला फुला कर अपने साथ भगाकर ले गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया । घटना की जानकारी से पुलिस कप्तान को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल टीम गठन करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
सद्भावना के लिए आजाद गणेश उत्सव समिति ने किया थाना प्रभारियों का सम्मान
बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि अपहृता संदेही के साथ रायपुर में है। सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।अतिरिकत पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र जायसवाल की अगवाई में टीम ने रायपुर पहुंचकर आरोपी संतोष साहू को गिरफ्तार किया। साथी आरोपी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद भी किया।

 पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी संतोष साहू शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया । इस दौरान उसने कई बार शारीरिक रिश्ता भी स्थापित किया । बयान के बाद आरोपी को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया । साथी आरोपी को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
महंगाई की आग में यूपीआई का शुल्क! 2,000 रुपये के पार नई लागत, सिर्फ 4 प्रतिशत लेनदेन में 67 प्रतिशत रकम का खेल
सीजीवार्ल... यूपीआई ने जिस दौर में डिजिटल भुगतान को जेब से नकदी निकालने जितना आसान बना दिया, अब उसी व्यवस्था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कार्यवाही में उपनिरीक्षक भावेश शेंडे, हेमंत पाटले, रामकुमारी धुर्वे,मुरली भार्गव का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.