रायपुर…।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित FL10 शराब लाइसेंस घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। देर रात तक चली छापेमारी में ACB ने ओम साई बेवरेज कंपनी के मालिक अतुल सिंह और डायरेक्टर मुकेश मनचंदा को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार  दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा सकता है।,ताकि घोटाले से जुड़े और राज खोले जा सकें।

लाइसेंस आवंटन में धांधली का शक

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
CG News – FD घोटाला में डाकपाल सहित तीन कर्मचारी सस्पेंड
Cg news।सरगुजा। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिले के प्रधान डाकघर में FD से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। तकरीबन 15...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ACB की जांच में ओम साई बोरवेज के लेन-देन और शराब लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से घंटों पूछताछ की गई। कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस घोटाले में कई कंपनियों के नाम सामने आने से मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है।

सौरभ केडिया पर जांच एजेंसियों की ‘चुप्पी’ 

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
हाईकोर्ट ने रायपुर-बिलासपुर NH की बदहाली को लेकर नाराजगी जताई , रिपोर्ट देने के निर्देश
CG News।बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहे हाई कोर्ट ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच, घोटाले से जुड़ी दिशिता वेंचर कंपनी के मालिक सौरभ केडिया पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केडिया नियमित रूप से ईडी की विशेष अदालत में पेश हो रहे हैं।  धारा 88 के तहत बांड भर चुके हैं। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे में उन्हें भगोड़ा घोषित करना मुश्किल है।

हालांकि, ACB और ED द्वारा अब तक गिरफ्तारी न किए जाने से सियासी और कारोबारी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कई लोग मान रहे हैं कि कहीं इस मामले में अंदरूनी समझौते की कोशिश तो नहीं चल रही।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
CG News – मंत्री खुशवंत साहब के भाई कांग्रेस में शामिल
Cg news।रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में चर्चा का विषय बना घोटाला

FL10 लाइसेंस घोटाले में नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। शराब लाइसेंसिंग में कथित भ्रष्टाचार के इस मामले ने न सिर्फ प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।बल्कि जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं