बिलासपुर—एसीबी ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी का नाम सुल्तान सिंह है। इसके पहले पसान थाना क्षेत्र सथित दुल्लापुर के किसान ने एसीबी में शिकायत की थी। टीम ने रणनीति बनाकर किसान रिश्वत देने भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी पटवारी को धर दबोचा। 

किसान से रिश्वत लेते एसीबी ने पटवारी सुल्तान सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पटवारी का नाम सुल्तान सिंह है। एसीबी के अनुसार कोरबा ज़िले के पसान थाना क्षेत्र स्थित दुल्लापुर गांव है। गांव के किसान सुमार सिंह ने पटवारी से मिलकर से ज़मीन को ऑनलाइन का निवेदन किया। पटवारी सुल्तान सिंह ने किसान से रिकार्ड आनलाइन चढ़ाे के लिए 10,000 रुपए की मांग की।

पटवारी की तरफ से लगातार परेशान होने के बाद किसान सुमार सिंह ने घटना की जानकारी एसबीबी टीम को दी। मामले की जांच पड़ताल के बाद एसीबी की टीम ने रणनीति बनाकर किसान को रिश्वत देने पटवारी सुल्तान सिंह के पास भेजा। और दस हजार रूपया भी दिया। 

   जैसे ही किसान ने पटवारी को रिश्वत दिया। एसीबी की टीम ने दबिश देकर पटवारी को रंगे हाथो रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया है।