सुपौल….. घटना सुपौल के गंगापट्टी की है। काम-धाम से घर लौट रहे राजमिस्त्री की बाइक सवारों ने दिन दहाड़े गोली मारकक हत्या कर दिया है। मृतक की पहचन जहांगीर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

 सुपौल जिले के लोकहा थाना क्षेत्र के परसरमा गांव से राजमिस्त्री का काम कर लौट रहे राजमिस्त्री की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक का नाम मोहम्मद जहांगीर है। मृतक गंगापट्टी वार्ड-14 का निवासी है। लोगों ने बताया कि मृतक परसरमा गांव में निर्माण कार्य के बाद घर लौट रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच बरुआरी गैस गोदाम के पास बाइक सवार तीन अज्ञात अपरोपी पहुंचे। मोहम्मद जहांगीर को घेरकर आरोपियों ने लूटपाट को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली चलाया। और मोहम्मद जहांगीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही लोकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस कप्तान ने उग्र लोगों को शांत कराया। लेकिन एसपी के घटना स्थल से हटते ही नाराज परिजन और अन्य लोगों ने चक्का जाम कर दिया । परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया। पथराव के दौरान पुलिस वाहन  क्षतिग्रस्त हो गये है। लोगों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। बहरहाल तनाव के बीच पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.