LIVE UPDATE
Big news

पुलिस छापा में करीब 20 लीटर कच्ची बरामद…पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..पूछताछ के बाद किया जेल रवाना

औचक धावा के दौरान के भारी मात्रा में शराब बरामद

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने आपरेशन प्रहार चलाकर आरोपी समेत करीब 20 लीटर से अधिक शराब बरामद किया है। पुलिस टीम ने खबर के बाद देवरी मे धावा बोला। आरोपी रामेश्वर ऊर्फ रमेश बंजारे के ठिकाने से भारी मात्रा में शराब जब्त किया। पूछताछ की कार्रवाई के बाद आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया है।
सीपत पुलिस ने ग्राम देवरी स्थित शराब कोचिया के ठिकाने पर धावा बोला है। आपरेशन प्रहार अभियान के दौारन पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी रामेश्वर ऊर्फ रमेश बंजारे के ठिकाने पर धावा बोला। छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में करीब 20 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद किया है।
पूचताछ कार्रवाई के बाद पुलिस ने रामेश्वर उर्फ रमेश बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close