Aaj Ka Rashifal 26 April-26 अप्रैल 2025 का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार के संयोग के साथ विशेष योगों में से एक बन गया है। इस दिन वैधृति योग और रेवती नक्षत्र का अद्भुत मिलन हो रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 26 April-वहीं, राहुकाल सुबह 8 से 10:30 बजे तक रहेगा, ऐसे में शुभ कार्यों से इस समय दूरी बनाना बेहतर होगा। यह दिन करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। जानिए किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Aaj Ka Rashifal 26 April-मेष राशि वालों के लिए यह दिन पारिवारिक उत्सवों में भागीदारी का रहेगा, लेकिन मन में अस्थिरता रह सकती है। रिश्तेदारों से तनाव की संभावना है, ऐसे में सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा, व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी बच्ची को भोजन कराना और शुक्र बीज मंत्र का जाप विशेष फलदायक होगा।

Aaj Ka Rashifal 26 April-मिथुन राशि के लिए यह दिन शासन-सत्ता का सहयोग लेकर आएगा, वहीं नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। कर्क राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी से बचने के लिए चंद्रमा मंत्र का जाप और शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि के लिए आर्थिक सफलता के साथ रिश्तेदारों से तनाव संभव है। जीवनसाथी का सहयोग राहत देगा। कन्या राशि को करियर में प्रगति और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घायल गोवंश की सेवा करना पुण्यदायक रहेगा।

तुला राशि को व्यावसायिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। शुक्र मंत्र का जाप करें और आटा-चावल का दान लाभकारी रहेगा। वृश्चिक राशि वालों को अचल संपत्ति और धार्मिक लाभ मिलेगा। बजरंग बाण का पाठ और बंदर को केला खिलाना शुभ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धनु राशि के लिए शिक्षा और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। मकर राशि को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शनि बीज मंत्र का जाप करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि के लिए दिन पारिवारिक सुखद क्षण लेकर आएगा, शनि देव की पूजा कर शाम को शनि मंदिर में तेल का दीपक अर्पित करें। मीन राशि के जातकों को सम्मान और उपहार मिल सकता है, मगर संतान और शिक्षा को लेकर चिंताएं रह सकती हैं।

बृहस्पति बीज मंत्र का जाप और गोसेवा से विशेष कृपा प्राप्त होगी।Aaj Ka Rashifal 26 April- वैधृति योग और रेवती नक्षत्र में खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानिए सभी 12 राशियों का हाल