बिलासपुर… राजधानी रायपुर में भारी बारिश के बीच कांग्रेस की सफल आमसभा के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अपनी अगली बड़ी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन न्यायधानी बिलासपुर में करने जा रही है। 9 सितंबर को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत होने वाले इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। इसमें राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

तैयारियों के लिए बुधवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की मौजूदगी में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि सभी जिलों से अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
जन्मदिन की अनूठी पहल: DGM विनम्र कुमार केसर ने शासकीय स्कूल के बच्चों के साथ बांटी खुशियां, बांटी शैक्षणिक सामग्री और फल
CG News.रायपुर निवासी टीएमसी मिनरल रिसोर्सेस प्रायवेट लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक (DGM) कमर्शियल श्री विनम्र कुमार केसर ने अपनी जन्मतिथि को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 सितंबर को बिलासपुर में तैयारी बैठक

बिलासपुर में प्रदर्शन की तैयारी को लेकर 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन में बैठक होगी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड, एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेंद्र यादव शामिल होंगे। बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय को तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News -राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले
Transfer News।रायपुर...छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मतदाता सूची में गड़बड़ी को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

बैठक में कांग्रेस ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, फर्जी पते, थोक में नाम दर्ज करने और फार्म-6 के दुरुपयोग जैसे बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। जिला कांग्रेस कमेटियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच कर गड़बड़ियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
एक आरोपी से नहीं खुलेगा हत्या का राज!’ बेटे ने मांगी सीबीआई जांच, नार्को टेस्ट पर अड़ा परिवार
बिलासपुर... सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर परिजनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.