फाइल फोटो 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। इनमें उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि की गई है। इसके अलावा, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति और बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति शामिल है। पदोन्नति के आदेश कार्यवाहक क्षमता में दो वर्ष की अवधि के लिए जारी किए गए हैं।

19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा संपुष्टि

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने एक आदेश जारी कर उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की 28 अक्टूबर 2026 से सेवा संपुष्टि की गई है। इनमें वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।

उप रजिस्ट्रार से सहायक सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नति

रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर पदोन्नतियां की गई हैं। प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार बनाया गया है। जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति मिली है।