CG DA News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 7 वें और 6 वें वेतनमान में अलग अलग दरों से वृद्धि की गई है। यह बढ़ा हुआ आदेश 1 नवंबर 2026 से देय होगा।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने को लेकर कहा कि ”कल हमारे प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि की गई है। इसका लाभ हमारे प्रदेश के करीब पौने चार लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशन धारियों को होगा।”

बता दें की गुरुवार की देर रात राज्य सरकार महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर ऐलान किया था। सीएम विष्णुदेव ने एक्स पोस्ट कर लिखा…

      ”शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय। दीपावली से पहले हमारी सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया है। आगामी 1 नवंबर से दोनों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। मुझे विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगा।”

 नीचे देखें आदेश 

3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ

इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा।