Moon transit in scorpio : चंद्रमा के नीच राशि में गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए 16 मई तक किन बातों का रखें खास ध्यान
चंद्रमा 13 मई को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। शुभ ग्रह चंद्रमा का नीच राशि कन्या में आना कुछ लोगों के जीवन में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Moon transit in scorpio :13 मई को चंद्रमा ने तुला से निकलकर अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर किया है। जब चंद्रमा जैसे मन और भावनाओं के कारक ग्रह अपनी नीच अवस्था में आते हैं, तो इसका सीधा असर मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और धन से जुड़े मामलों पर पड़ता है। 16 मई तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे राशिचक्र की कुछ विशेष राशियों को इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि मेष, मिथुन और धनु राशि वालों को इस समय किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कैसे करें इससे बचाव।
मेष राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा हो सकता है। चंद्रमा अष्टम भाव में नीच स्थिति में विराजमान हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बढ़ावा दे सकते हैं। खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं इस समय उभर सकती हैं। साथ ही, धन से जुड़े मामलों में भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि अनचाहे खर्च जेब पर भार डाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम तनाव का कारण बन सकते हैं और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है।Moon transit in scorpio
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का छठे भाव में गोचर शत्रु भाव को सक्रिय कर सकता है। इस दौरान आपके विरोधी सतर्क होंगे और कार्यस्थल या व्यवसाय में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर अंधा विश्वास करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है क्योंकि बीमारी के इलाज पर धन खर्च हो सकता है। हर निर्णय सोच-समझकर लें और कानूनी मामलों से दूर रहें।
धनु राशि वालों के लिए यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ऊर्जा में गिरावट और नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है।
Moon transit in scorpio /अचानक किसी पारिवारिक विवाद या रिश्तों में दरार की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। जमा धन खर्च हो सकता है, विशेषकर अनायास उत्पन्न हुई परिस्थितियों के चलते। विदेशी कंपनियों या विदेश से जुड़े कार्यों में संलग्न लोगों को अपने कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही गलत संगति से दूर रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है।





