india

Weather Update: प्री-मॉनसून ने दी दस्तक, कई राज्यों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

देश में मौसम फिलहाल बदला-बदला सा है। देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं प्री मॉनसून की भारत में एंट्री हो चुकी है। इस बीच यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य कई राज्यों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Weather Update:देशभर में गर्मी से तपते लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मई के पहले हफ्ते में ही प्री-मॉनसून की दस्तक से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए भी कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Weather Update:उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। यहां कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चलने के साथ छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Weather Update: बिहार के कई जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण तेज गरज-चमक और भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है और कई स्थानों पर 40 फीसदी तक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

राजस्थान में दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी का असर अभी भी बरकरार है, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि पूर्वी राजस्थान में मौसम कुछ नरम पड़ सकता है, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। धूल भरी हवाएं 15 से 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

हरियाणा और पंजाब में भी मौसम करवट ले रहा है। दोनों राज्यों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं हवा की गति 20 से 30 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। इन राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Back to top button
close