LIVE UPDATE
No news items found.
Sports

IPL 2025- खराब दौर से गुजर रहे MS Dhoni को पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने दी यह सलाह

IPL 2025-आईपीएल में खराब दौर से गुजर रहे महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने सलाह दी है कि उन्हें बहुत पहले ही खेलना छोड़ देना चाहिए था।

IPL 2025-43 साल के धोनी ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के चार मैचों में नाबाद 30, 16, नाबाद 30 और नाबाद शून्य के मामूली स्कोर बनाये हैं। चेन्नई की टीम चार में से तीन मैच हारकर तालिका में सबसे नीचे नौंवें स्थान पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng: संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
Ind vs Eng.लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से ऐसा करारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2025-राशिद ने बातचीत में कहा, ”धोनी को बहुत पहले ही खेल छोड़ देना चाहिए था। एक विकेटकीपर की उम्र आमतौर पर 35 साल होती है, मैं इसका एक उदाहरण हूं… अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं और जब मैं उच्च स्तर पर ऐसा नहीं करता हूं तो मेरी प्रतिष्ठा कम हो जाएगी। भले ही आपने इसे 15 साल तक किया हो, युवा पीढ़ी प्रभावित नहीं होगी।”

उन्होंने कहा, ”उनके खेलने से 2019 (वनडे विश्व कप) में भी उनकी टीम को फायदा नहीं हुआ, उन्हें तब समझ जाना चाहिए था। अगर आप एक खिलाड़ी की जगह टीम को चुन रहे हैं तो यह खेल के साथ अन्याय है, यही वजह है कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैंने 2-3 मैच देखे और भीड़ बहुत शोर मचाती है, लेकिन सीएसके को अभी अंक चाहिए, वे तालिका में सबसे नीचे हैं और अगर इसका कारण केवल एक या दो खिलाड़ी हैं तो आपको समय की जरूरत को समझने की जरूरत है।”

आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नहीं खेलने के बारे में राशिद लतीफ ने कहा, “जाहिर है, हम भी इसे (आईपीएल में खेलना) मिस करते हैं, अगर हम भी खेलते तो इससे दिलचस्पी और व्यवसाय बढ़ता। अगर हमारे खिलाड़ी खेल रहे होते तो कोई न कोई प्रसारणकर्ता इसे यहां जरूर दिखाता।”

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
close