LIVE UPDATE
Bilaspur

बिलासपुर में अपराधियों पर ‘टाइट ग्रिप’ : डेढ़ महीने में 500 से ज्यादा पर कार्रवाई, चाकूबाज रडार पर

हथियार लेकर घूमने वालों पर सीधी जेल की कार्रवाई — एसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर…जिला और शहर में चाकूबाजी, हथियार लेकर घूमने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 के बीच जिलेभर में कुल 513 व्यक्तियों,प्रकरणों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस की इस मुहिम के तहत असामाजिक तत्वों, चाकू लेकर घूमने वालों और दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी गई और त्वरित कार्रवाई की गई। कई मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है.. बाहर पुलिस की कार्रवाई से सामाजिक तत्वों के हौसले  पस्त से है।

इसी क्रम में सिविल लाइन क्षेत्र में 55, 76, 11, 9 और 8 मामलों में अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई दर्ज की गई। कोतवाली क्षेत्र में 21, 93 और 2 प्रकरणों में कार्रवाई हुई। तोरवा क्षेत्र में 11 मामलों के साथ आर्म्स एक्ट के 3 और चाकूबाजी के 2 प्रकरण सामने आए।

सबसे अधिक सक्रियता सरकंडा थाना क्षेत्र में रही, जहां 55, 130 और 15 मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई। चकरभाठा में 13 और 1, सिरगिट्टी में 3 और 4 के अलावा कोनी क्षेत्र में 1 मामले में कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा, “सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस कप्तान ने यह भी कहा कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button