LIVE UPDATE
bureaucratsChhattisgarh

CG News: सुशासन तिहार के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त

CG News: राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की पूर्व में लघुकृत व अर्जित अवकाश निरस्त कर दिया गया है।

Cg news।साथ ही 43 अधिकारी एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य करने हेतु आदेश जारी किया जा चुका है।

आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। केवल मातृत्व एवं विशेष अवकाशों की ही स्वीकृत की गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में दंत चिकित्सक के मातृत्व अवकाश में रहने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डॉ. रूपल राठी की नियुक्ति की गई है।

सुशासन तिहार अंतर्गत निर्धारित समस्त जनसमस्या निवारण शिविर पर जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम की ड्यूटी लगाकर शिविरों का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close