LIVE UPDATE
Chhattisgarhjobs

CG jobs: 05 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती 

CG jobs: जांजगीर। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग की अधीनस्थ 05 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों (दन्तेवाड़ा, जांजगीर-चांपा कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़, कुनकुरी – जशपुर) हेतु स्वीकृत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा ने बताया कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जांजगीर-चांपा में मेडिको सोशल वर्कर (03 पद), स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (01 पद), टेक्निशियन (10 पद), सहायक ग्रेड-3 (01 पद), डिसेक्शन हॉल अटेडेन्ट (01 पद) पर संविदा नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 6 से 13 मई 2026 सायं 5 बजे तक आंमत्रित गया है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवदेन की प्रक्रिया, श्रेणीवार रिक्त पद, आर्हता, आयु सीमा, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी  www.cgdme.in  तथा नोडल चिकित्सा महाविद्यालय (सिम्स), बिलासपुर की वेबसाईट  www.cimsbilaspur.ac.in पर देखा जा सकता है।

ऑनलाईन आवेदन करने हेतु लिंक  https://monitoringcell.cgdme.in/mpas/login  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close