LIVE UPDATE
Chhattisgarh

सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर सख्ती,कलेक्टर ने संयुक्त टीम का किया गठन

मुंगेली। जिले में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जो जिलेभर में निरीक्षण कर सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

जारी आदेश के अनुसार, जिले की मुख्य सड़कों के किनारे रेत, गिट्टी, ईंट, लोहे सहित अन्य निर्माण सामग्री रखने एवं दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने सामान फैलाने से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इसके साथ ही धूल, प्रदूषण, कंट्रोल में समस्या जैसी स्थितियां बन रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए विकासखंडवार संयुक्त समिति का गठन किया गया है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगी और आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण भी प्रस्तुत करेगी।

साथ ही दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर फैलाए गए सामान को भी हटाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

Back to top button
close