LIVE UPDATE
Big news

पानी संकटः ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त से टाला जाए जलसंकट..कलेक्टर का फरमान…समय से पहले पूरा करें यह सब काम

ग्रामीण जल संकट को 15 वें वित्त योजना से टाला जाएगा

बिलासपुर—कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी  और जल संसाधन विभाग को योजना बनाकर आसन्न पेयजल संकट को लेकर योजना बनाकर काम करने को कहा है।  अवनीश शरण संयुक्त बैठक के दौरान दोनो विभागों के अधिकारियों से कहा कि  ग्रामीण इलाकों में नलकूपों के सुधार मरम्मत कार्य समय से पहले ठीक किया जाए। लाशयों से पानी छोड़ने को भी कहा। कलेक्टर ने जल संकट ग्रस्त इलाकों की जानकारी लेकर गंभीर समस्या वाले गांवों को पहचान का आदेश दिया। उन्होने कहा कि 15 वें वित्त की राशि का उपयोग कर पेयजल संकट से निराकरण किया जाए।
       कलेक्टर ने बैठक में ब्लॉकवार भू जल स्तर की जानकारी ली। जल संकट से निपटने वैकल्पिक व्यवस्था, नल जल योजना ,जल जीवन मिशन की स्थिति, सूखे की संभावना वाले गांवों की पहचान करने को कहा।  उन्होने जलाशयों में जल भराव की स्थिति, जल स्रोत निर्माण पर चर्चा के साथ जल जीवन और नल जल मिशन के कार्यों की समीक्षा की । अधिकारियों से जल संकट से निपटने की कार्य योजना पर विचार विमर्श कर पेयजल संकट के खिलाफ मिशन मोड पर काम करने को कहा।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी से पेयजल संकट की संभावनाओं के खिलाफ बिना देरी योजना तैयार करें। लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जहां संभव हो वहां नए स्रोतों का निर्माण करें। सभी हैंडपंप की मरम्मत का कार्य समय से पहले पूरा करें।
कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाए।  पानी का दुरुपयोग न हो इस बात का ध्यान भी रखा जाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close