LIVE UPDATE
Bilaspur

न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: 30 जिला जज ट्रांसफर, कई सिविल जज बने सीजेएम

हाईकोर्ट का व्यापक आदेश—प्रमोशन, पोस्टिंग और तबादलों से बदली न्यायिक व्यवस्था की तस्वीर

बिलासपुर…छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए उच्च न्यायिक सेवा के 30 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ सिविल जजों को पदोन्नति देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में व्यापक पुनर्संतुलन का संकेत दिया है।


सीनियर सिविल जजों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार मंजू लता सिन्हा को रायपुर से अंबागढ़ चौकी में प्रथम सिविल जज सह CJM, बरखा रानी वर्मा को अंबिकापुर से नारायणपुर, और गुलापन राम यादव को भानुप्रतापपुर से अंबिकापुर में वरिष्ठ सिविल जज के रूप में पदस्थ किया गया है।
कुमारी अमिता जायसवाल को बलौदाबाजार से राजनांदगांव, जबकि मोहम्मद जहांगीर तिगाला को बेमेतरा से रायपुर CJM के रूप में भेजा गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भी बदलाव

अनिता कोशिमा रावटे को बेमेतरा से रायपुर, अंशुल वर्मा को चिरमिरी से राजीम-गरियाबंद, सचिन पाल टोप्पो को दुर्ग से बलौदाबाजार और श्वेता गोस्वामी को बिलासपुर से बलरामपुर भेजा गया है।

अकांक्षा ठाकुर को धमधा से बिलासपुर, क्रांति कुमार सिंह को जशपुर से रायपुर और अनिता तिग्गा को दुर्ग से भानुप्रतापपुर स्थानांतरित किया गया है।

30 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला

हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा के तहत बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए यशवंत वासनिकर को गरियाबंद से मनेन्द्रगढ़-कोरिया, अरविंद कुमार को एनजीटी नई दिल्ली से पेंड्रा रोड, और निरंजन लाल चौहान को बिलासपुर से चिरमिरी भेजा है।

इसके अलावा सिद्धार्थ अग्रवाल, किरण कुमार जांगड़े, आनंद प्रकाश दीक्षित, कृष्ण पाल सिंह भदौरिया, मुकेश कुमार तिवारी, वंदना वर्मा, रूपनारायण पात्रे, ओम प्रकाश साहू सहित कई न्यायाधीशों के स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं।

 न्यायिक ढांचे को नई गति

हाईकोर्ट के इस व्यापक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था में कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक संतुलन साधने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बड़े पैमाने पर हुए तबादले और पदोन्नतियां यह संकेत दे रही हैं कि अब निचली अदालतों की कार्यप्रणाली में भी नई गति और जवाबदेही देखने को मिल सकती है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close