India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026: एक ओवर में महाराज ने लिए 3 विकेट, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार की ओर भारत

India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026/अहमदाबाद। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के लिए 188 रन का विशाल टारगेट रखा है। टीम इंडिया की निगाहें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत के साथ सुपर-8 के अभियान की शुरुआत करने पर होंगी।
India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026/टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में डेवाल्ड ब्रेविस (45), डेविड मिलर (63) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44) का योगदान रहा।
इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 1.5 ओवर में क्विंटन डी कॉक को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। डी कॉक महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 2.4 ओवर में मेहमान टीम को कप्तान एडेन मार्करम (4) के रूप में दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर रयान रिकेल्टन (7) भी पवेलियन लौट गए।
साउथ अफ्रीकी टीम 20 के स्कोर तक 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संकट से निकाला।
ब्रेविस 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मिलर ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाते हुए मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। मिलर ने 35 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 63 रन की पारी खेली, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 44 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
India vs South Africa Live Score, T20 World Cup 2026/भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
यान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह नंबर 1 भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब उनसे आगे कोई भारतीय गेंदबाज नहीं है. बुमराह ने ये कामयाबी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हासिल की. भारतीय स्पीड स्टार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान ये कारनामा किया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तीसरा शिकार करने के साथ अश्विन को पीछे छोड़ दिया.
अब सवाल है कि अश्विन का रिकॉर्ड क्या है, जिसे तोड़ते हुए जसप्रीत बुमराह भारत ने नंबर 1 गेंदबाज बने? उसका ताल्लुक T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज से है. अब तक ये रिकॉर्ड आर. अश्विन के नाम था, जिन्होंने 24 मैचों की 24 पारियों में 17.25 की औसत से 32 विकेट झटके थे.
लेकिन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कॉर्बिन बॉश का विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अश्विन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया. T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जसप्रीत बुमराह अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा 22 मैचों की 22 पारियों में ही कर दिखाय़ा. बुमराह ने 13.36 की औसत से T20 वर्ल्ड कप में 33 विकेट झटके हैं.
जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ अश्विन का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है. उन्होंने एक रिकॉर्ड गेंदबाजी स्पेल से भी जुड़ा तोड़ा. बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. T20 वर्ल्ड कप में कोटे के पूरे 4 ओवर डालने के बाद वो अब सबसे ज्यादा बार 15 या उससे कम रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के सैम्युएल बद्री, श्रीलंका के अजंथा मेंडिस, न्यूजीलैंड के टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ा. इन सबने 4-4 बार 15 या उससे कम रन कोटे के पूरे 4 ओवर T20 वर्ल्ड कप के मैच में डालने के बाद दिए हैं. जबकि बुमराह ने ऐसा 5वीं बार किया है.





