LIVE UPDATE
Sports

IPL 2026 में कप्तान की बढ़ी मुसीबतें, लगा भारी जुर्माना

अजिंक्य रहाणे इस सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना झेलने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले भी कई दिग्गज कप्तान इस नियम के जाल में फंस चुके हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का है, जिन पर अब तक दो बार यह जुर्माना लग चुका है।

IPL 2026 के रोमांच के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैदान पर लगातार मिल रही हार के बाद अब कप्तान अजिंक्य रहाणे को एक और बड़ा झटका लगा है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने रहाणे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया है। हालांकि, यह कार्रवाई टीम की हार की वजह से नहीं, बल्कि मैच के दौरान धीमी ओवर गति (स्लो ओवर रेट) बनाए रखने के कारण की गई है।

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया कि केकेआर की टीम निर्धारित समय के भीतर अपने ओवर पूरे करने में विफल रही, जिसके चलते कप्तान पर यह आर्थिक दंड लगाया गया है।

IPL 2026/अजिंक्य रहाणे इस सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना झेलने वाले पांचवें कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले भी कई दिग्गज कप्तान इस नियम के जाल में फंस चुके हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का है, जिन पर अब तक दो बार यह जुर्माना लग चुका है।

उनके अलावा गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल, चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी स्लो ओवर रेट के कारण 12-12 लाख रुपये की सजा भुगत चुके हैं। आईपीएल के कड़े नियमों के मुताबिक, समय प्रबंधन में कोताही बरतने पर कप्तानों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

रहाणे के लिए मौजूदा सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हो रहा है। कप्तान के तौर पर न तो उनकी रणनीतियां काम कर रही हैं और न ही उनका खुद का बल्ला रन उगल पा रहा है।

मैदान पर लगातार मिल रही हार ने पहले ही टीम का मनोबल गिरा रखा था, और अब इस जुर्माने ने ‘जले पर नमक’ छिड़कने का काम किया है। आलोचकों का मानना है कि रहाणे पर कप्तानी और बल्लेबाजी के दोहरे दबाव का असर साफ दिख रहा है, जिससे टीम की लय बिगड़ती जा रही है।

अगर मुकाबले की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को हर मोर्चे पर मात दी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम दबाव में बिखर गई। केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 160 रन ही बना सकी और उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

Back to top button