LIVE UPDATE
Big news

350000 के गहने-नकदी बरामद…सरकंडा और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई…चोर गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरी के मामलों का महज़ 6 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से गीता ज्वेलर्स से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम तथा ओम मेडिकल से चोरी की गई राशि सहित कुल 3.5 लाख रुपये का मसरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की रात गीता ज्वेलर्स और ओम मेडिकल के ताले तोड़कर अज्ञात चोर ने जेवर और नगदी रकम चोरी कर ली थी। दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी में दबिश देकर संदेही विशु लहरे उर्फ ढोलू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दोनों वारदातें कबूल कर चोरी का माल बरामद कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। इस अभियान में थाना प्रभारी निलेश पांडेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि प्रदीप यादव, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, विकास यादव, संजीव जांगड़े, सत्य कुमार पाटले, तथा एसीसीयू के प्र.आर. आतिश पारिक, आर. रवि यादव, तदबीर पोर्ते और राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close