LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

ऑपरेशन प्रहार; जुआरियों की महफिल में पहुंच गई पुलिस..5 आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर…. अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक रेड कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की 52 पत्तियों की गड्डी और नकद जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक  राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

 पेड़ के नीचे जुआरियों की महफिल

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कतियापारा इलाके के पीपल पेड़ के नीचे स्ट्रीट लाइट के पास दबिश दी..मौके पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर पांच आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

गिरफ्तार आरोपियों का नाम अखबर खान ,दीपक कुशवाहा, निवासी मधुबन रोड, अतर सिंह कुशवाहा निवासी दुर्गा बाड़ा,दिनू भोई निवासी साईं मंदिर के पास, कतियापारा और दिलीप निर्मलकर निवासी साईं मंदिर के पास है।

सभी के खिलाफ विरुद्ध  धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी किया गया।

 इन अधिकारियों का विशेष प्रयास

थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सहायक उप निरीक्षक भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक अमित सिंह, राधा रमण पटेल, रत्नाकर सिंह एवं उपेन्द्र सिंह का कार्रवाई में विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close