LIVE UPDATE
Big news

कलेक्टर का फरमान…भूमिगत जल लेने वाले उद्योगों का होगा सर्वे…संयुक्त टीम करेगी जांच..अवारा मवेशियों पर रहेगा पहरा

सामुहिक जिम्मेदारी से सब को लगाना होगा पोधा..खरीदी का आदेश

बिलासपुर—- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ टीएल बैठक में सरकार की फ्लैगशिप .योजनाओं की समीक्षा की है। कलेक्टर ने उद्योग और बिजली विभाग अधिकारियों को निर्देश दिया कि संयुक्त टीम बनाकर सर्वे अभियान चलाएं। पता लगाएं कि उद्योग में कितना भूमिगत जल का प्रयोग किया जा रहा है। संजय अग्रवाल ने जोर देते हुए कहा कि गश्तिदल अवारा मवेशियों के खिलाफ सड़कों पर पहरा देकर समस्या का समाधान करें। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को सामुदायिक जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण  अभियान में शामिल होना होगा। एक पेड़ मां के नाम समर्पित करना होगा।
 कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की खोंगसरा समाधान शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल लाने को लेकर प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा। जानकारी देते चलें कि मुख्यमंत्री ने खोंगसरा में 33 केव्हीए विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक भवन और बेलगहना में कॉलेज खोलने की एलान किया था।
 टीएल बैठक में कलेक्टर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्य-योजना को लेकर जिला पंचायत को निर्देश दिया।  जोर देते हुए पौधरोपण अभियान में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित निभाने की बात कही। साथ ही पौधों की सुरक्षा पर पर ध्यान दिए जाने की वकालत की। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने वाले ठेकेदारों और उद्योगपतियों को संतुलन के लिए पेड़ लगाना ही होगा। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोदने का उपयुक्त समय है।  सभी एजेन्सियों को पेड़ की जरूरत का आकलन कर खरीदने के लिए वर्क आर्डर जारी किया।
 बैठक में कलेक्टर ने भूमिगत जल का उपयोग करने वाले उद्योगों का सर्वे का फरमान सुनाया। उन्होने उद्योग और  बिजली विभाग के अधिकारियों को सर्वे जिम्मा दिया। आदेश दिया कि कितना भूमिगत जल का इस्तेमाल किया जा रहा है..इसका पता लगाएं। साथ ही लोगों को भू-जल चार्जिंग संरचना निर्माण के लिए बाध्य करें। ताकि जल स्तर बढ़ सके।
    कलेक्टर ने कहा कि लगभग 27 प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। हर आदमी का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए।    विभिन्न समाज प्रमुखों को अभियान से जोड़कर प्रगति लाने का सुझाव दिया। एसडीएम को निर्देश दिया कि स्वयं बैठक कर समीक्षा करें और लोगों को जागरूक करें।
 कलेक्टर ने सड़क पर आवारा मवेशियों की बड़ी समस्या है। अभी से कार्य-योजना बनाकर लगातार सड़कों पर  पहरा देते हुए  कार्रवाई सुनिश्चित करे। अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखें। स्कूल खुलने के पूर्व स्कूल भवनों की साफ-सफाई और मरम्मत का भी कलेक्टर ने आदेश दिया

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button