LIVE UPDATE
Big news

गौरेला पेंड्रा मरवाही के नए कलेक्टर संतोष देवांगन ने संभाला कार्यभार

गौरेला पेंड्रा मरवाही/जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ. संतोष प्रसाद देवांगन ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर तत्कालीन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।डॉ. देवांगन के स्वागत के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

उन्होंने कलेक्टर के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडे, डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम और जिला कोषालय अधिकारी धनेंद्र सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर संतोष प्रसाद देवांगन ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर देवांगन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close