LIVE UPDATE
Chhattisgarh

भर्रेगांव मे जनगणना मकान सर्वे कार्य पूर्णता की ओर

राजनांदगाँव। आगामी 2027 जनगणना को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सुरगी में पदस्थ व्याख्याता सुशील नारायण शर्मा वर्तमान मे राजनांदगाव जिले के सबसे बड़े गांव भर्रेगांव मे जनगणना के लिए मकान सुचिकरण का कार्य कर रहे है।

श्री शर्मा ने बताया कि अभी भर्रेगांव मे धान कटाई चल रहा है इसलिए मजदूर वर्ग के घरो मे सुबह सर्वे के लिए जाना पड़ता है। भर्रेगांव मे शतप्रतिशत लोगो को आवास मिल गया है और 90% घरो मे एलपीजी गैस से लोग खाना पकाते है।

सब लोग अपनी जानकारी ठीक ठीक बताते है, कई लोग यह समझते है कि हम लोग ग़रीबी रेखा का सर्वे कार्य करने आये है इसलिए कई चीजों को छुपाने का प्रयास करते है लेकिन उन्हें समझाने पर सही सही जानकारी देते है।

शर्मा ने एक विग्यप्ति के माध्यम से बताया कि वे खुद अपनी ड्यूटी जनगड़ना कार्य मे आवेदन देकर लगवाएं है और पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अब तक 70% घरो मे जाकर सर्वे के कार्य को संपन्न कर चुके है

गौरतलब है कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य है, जिसमें अनुभवी कर्मियों की भूमिका अत्यंत अहम मानी जाती है।

सुशील नारायण शर्मा सर 1995 से लगातार शिक्षा कर्मी के रूप मे ड्यूटी ज्वाइन किये थे आज 31 साल से राजनांदगाव जिले सभी ब्लाको मे ड्यूटी करके शिक्षा का अलख जगा रहे है. सुशील शर्मा ने बताया कि उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य करने मे आनंद और गर्व महसूस हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button