LIVE UPDATE
Big news

बूथ से चुनाव तक की तैयारी तेज, भाजपा ने मनीष अग्रवाल को सौंपी दक्षिण की जिम्मेदारी

भाजपा में मनीष अग्रवाल की बढ़ी ताकत, बिलासपुर दक्षिण की कमान मिलते ही शुरू हुई सियासी चर्चा

बिलासपुर… भाजपा संगठन ने बिलासपुर शहर में आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने के लिए मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मंडल संगठन प्रभारी और सहप्रभारियों की सूची जारी की। इस नियुक्ति सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बिलासपुर दक्षिण मंडल में मनीष अग्रवाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर रही।

भाजपा ने संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के तहत बिलासपुर दक्षिण मंडल का संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल को बनाया है। संगठन के भीतर मनीष अग्रवाल को लंबे समय से सक्रिय और मजबूत समन्वयकारी चेहरा माना जाता रहा है। उनकी नियुक्ति को दक्षिण क्षेत्र में संगठन को और धार देने वाले फैसले के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग और जिला संगठन की सहमति के बाद यह सूची जारी हुई।

जारी सूची के अनुसार बिलासपुर पश्चिम मंडल की जिम्मेदारी संदीप दास को मिली है, जबकि बिलासपुर मध्य में राजेश मिश्रा, बिलासपुर पूर्वी में प्रवीर सेन गुप्ता, बिलासपुर उत्तर में रमेश लालवानी और बिलासपुर रेलवे मंडल में पंकज तिवारी को संगठन प्रभारी बनाया गया है।

वहीं तिफरा सिरगिट्टी में सोमेश तिवारी, बोदरी में बृजभूषण वर्मा, बिल्हा में दिनेश पाण्डेय, बेलतरी में पेंगन वर्मा, तखतपुर में संतोष कौशिक, सकरी में दिनेश राजपूत, काठाकोनी में श्याम सिंह ध्रुव, गतौरी में अक्षयी शर्मा और विजयपुर में कृष्ण कुमार साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा संगठन के इस नए ढांचे को आगामी चुनावी तैयारियों और बूथ प्रबंधन की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी अब मंडल स्तर पर संगठनात्मक सक्रियता तेज कर जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close