LIVE UPDATE
Chhattisgarh

विवेक पाठक विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त

जशपुर ।विवेक पाठक, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। विद्यार्थी विज्ञान मंथन वैज्ञानिक शिक्षा के प्रसार हेतु पूरे देश में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अपनी विशिष्ट पहचान रखती है।

विज्ञान भारती, इसरो, नीति आयोग, एन सी ई आर टी एवं कई अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर यह भारत की सबसे बड़ी डिजिटल बेस्ड विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन भी करती है।

पिछले दिनों जशपुर जिले के छात्रों ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में नाम रजिस्टर्ड कराया था तथा राज्य स्तरीय कैंप तक भी पहुंच सके थे।

जिला एवं संभाग समन्वयक के रूप में विवेक पाठक ने जिला प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग दिया था।

इसके अतिरिक्त जिले के छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास हेतु भी विवेक पाठक ने लगातार प्रयास किए हैं, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कई अवसरों पर विवेक पाठक की सराहना की है।

विवेक पाठक ने बताया कि जिले में विज्ञान भारती तथा छत्तीसगढ़ शासन के मध्य एम ओ यू भी हुआ है जिससे विद्यालयों में विज्ञान संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जागरूकता के क्षेत्र में भी विशेष वातावरण का निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button