रायपुर…शहर में निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुले बार और क्लबों पर अब प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है। हाल ही में की गई आधी रात की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। कार्रवाई की जद में आया है लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन, जिसे आबकारी विभाग ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

पांच दिन पहले रात करीब 1:30 बजे शहर के लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन पूरी तरह से चालू और भीड़ से गुलजार मिला। मीडिया में खबर आने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल ने थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और सख्ती बरतने की हिदायत दी। वहीं, आबकारी विभाग को 31 मई की अपनी ही कार्रवाई की याद आई, जब लिस्टोमेनिया क्लब में छापा मारकर 62 पेटी शराब जब्त की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में  पाया गया था कि बार निर्धारित समय (रात 12 बजे) के बाद भी संचालित हो रहा था, जो कि आबकारी लाइसेंस की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसी आधार पर 21 जुलाई को क्लब संचालक अजय सिंह को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि पांच दिवस के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मामले ने रायपुर में होटल-बार संचालकों पर प्रशासनिक निगरानी को एक बार फिर से तेज कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि आगे और भी क्लबों व बार की जांच हो सकती है l

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.