रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)…बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी क्षेत्र में लुत्ती बांध में प्रशासन की लापरवाही से हुई दुर्घटना के विरोध में आज खैरवार समाज ने सैकड़ों लोगों के साथ एनएच-343 पर चक्का जाम कर दिया। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों के इलाज और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। सर्व आदिवासी समाज का समर्थन भी आंदोलन को मिला। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

चक्का जाम करीब एक घंटे तक जारी रहा। सड़क पर यातायात बाधित हो गया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने, घायलों की इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से राज्य शासन तक पहुंचाया जाएगा। चक्का जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने कहा कि लापरवाही के कारण कई परिवार बर्बाद हो गए हैं और अब उन्हें न्याय व सहायता की जरूरत है। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

कांग्रेस ने भी जताया समर्थन

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के.पी. सिंहदेव ने पीड़ितों से मुलाकात कर कहा,

“खैरवार समाज की मांग बिल्कुल उचित है। यह हादसा जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। यदि समय पर मरम्मत कर दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। दोषी अधिकारियों को निलंबित कर जांच कमेटी बनानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी और 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।”

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होने का भरोसा दिया।

आशा और संघर्ष का संदेश

चक्का जाम में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि वे प्रशासन से न्याय की उम्मीद करते हैं। उनका कहना है कि यह संघर्ष सिर्फ मुआवजे के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है।