बिलासपुर….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले में नशे और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोनी, पचपेड़ी और तखतपुर थाना क्षेत्र में विशेष कार्यवाही करते हुए पुलिस ने करीब 27 लीटर अवैध शराब जप्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कोनी – 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

ये खबर भी पढ़ें…
सुबह की सैर नहीं, शहर की पड़ताल करें अफसर : अरुण साव
सुबह की सैर नहीं, शहर की पड़ताल करें अफसर : अरुण साव
बिलासपुर... शहर की सफाई, निर्माण और नागरिक सुविधाओं की असली तस्वीर दफ्तर की फाइलों में नहीं, सड़कों पर दिखाई देती है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना कोनी क्षेत्र के स्टेशन पारा घुटकू में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारा। तलाशी के दौरान श्रीमती केसर लोनिया के घर से कुल 7 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 700 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पचपेड़ी में दो आरोपियों से 46 लीटर शराब बरामद

ये खबर भी पढ़ें…
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs -पीएम श्री स्कूलों में संगीत प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
Music teacher jobs.बलरामपुर. बलरामपुर जिले के 6 विकासखंडों में संचालित 11 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षक के पद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना पचपेड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने रोशनलाल पटेल और मोहन पटेल को पकड़ा। तलाशी के दौरान कब्जे से 37 पांव देशी मदिरा और 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की टीम ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

तखतपुर: 11 लीटर शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना तखतपुर क्षेत्र में रोड किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे भरत पाली उर्फ राजा  को पुलिस ने पकड़ा।  कब्जे से 11 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया l आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की चेतावनी और जनता से अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनता से अपील की गई है कि किसी भी अवैध शराब बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि नशे के जाल को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके।