बिलासपुर….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता पाई।

शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना बिल्हा की टीम ने ग्राम बावा तालाब, दगौरी के पास दबिश दी, जहाँ आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और नगद ₹2400 जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल प्रसाद सतनामी (55), विजय दिवाकर (18), अजय कुमार (32), जुलेश भारद्वाज (30) और धमेन्द्र जांगड़े (34) शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू सहित टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.