रायपुर/असम के दौरे से छत्तीसगढ़ लौटे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने वहां की राजनीतिक स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी द्वारा असम चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए बघेल ने दावा किया कि असम की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वहां बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

रायपुर पहुँचते ही मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि असम की जनता अब एक ‘नया असम’ बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल ने हिमंता बिस्वा सरमा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं से डरी हुई है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि डरी हुई सरकार अब एफआईआर और छापों के जरिए विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसे किसी भी दबाव या हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की बौखलाहट अब सार्वजनिक मंचों पर दिखने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के असम दौरे और वहां गाय बांटने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा के पास अब जनता को देने के लिए कुछ भी नया नहीं बचा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी तरह की गाय बांटने वाली योजना 2003 में छत्तीसगढ़ में भी लाई गई थी, जो पूरी तरह विफल साबित हुई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री और उनका परिवार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ है और जनता इस बात को भली-भांति समझ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एजेंसियों के दुरुपयोग पर सवाल उठाते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जहां एक तरफ फर्जी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति जैसे गंभीर मामलों में कांग्रेस द्वारा दिए गए आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को परेशान करने के लिए असम पुलिस रातों-रात सक्रिय हो जाती है।

उन्होंने चुनाव आचार संहिता के दौरान जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि जिस रफ्तार से पुलिस और एजेंसियां काम कर रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। बघेल ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि असम के इस चुनाव में भाजपा के सारे दांव उल्टे पड़ेंगे और जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।