india

Weather Update Today- होली से पहले प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

Weather Update Today-होली के रंगों से पहले ही मध्य प्रदेश में तेज गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Update Today-सोमवार को रतलाम सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर साफ नजर आया, जहां तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया।

भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहेगा। तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है और यह 36 डिग्री से अधिक तक जा सकता है। पश्चिमी जिलों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं तो पूर्वी जिलों में उत्तर-पूर्वी हवाएं बह रही हैं, जिससे दिन के समय गर्मी अधिक महसूस की जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर और तापमान में बदलाव
Weather Update Today-फिलहाल, ईरान के आसपास ऊपरी हवा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन इसका खास प्रभाव मध्य प्रदेश में नहीं पड़ रहा है। हालांकि, 12 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।Weather Update Today

  • भोपाल में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री दर्ज किया गया।
  • इंदौर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा।
  • ग्वालियर में दिन का तापमान 34.5 डिग्री और रात का 15.2 डिग्री दर्ज हुआ।
  • जबलपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। इसी तरह, खजुराहो में 11.8 डिग्री, देवरा (सिंगरौली) में 12.1 डिग्री और उमरिया में 12.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

धूप तेज, गर्मी बढ़ी, लोग हुए परेशान
दिन में सूरज की किरणें तेज हो गई हैं, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है और गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हल्की ठंडक लौट सकती है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि, गर्मी का असली असर मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में देखने को मिलेगा, जब तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

Back to top button