LIVE UPDATE
Big news

गांव की ताकत, स्वच्छता की मिसाल– कलेक्टर संग ग्रामीणों ने थामा झाड़ू, शुरू हुई नई पहल

बिलासपुर…स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में स्वच्छता पखवाड़ा पूरी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम मेलनाडीह (खूंटाघाट डेम परिसर) में शनिवार को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल स्वयं ग्रामीणों, महिला समूह की दीदियों और गणमान्य नागरिकों के साथ झाड़ू लगाते और श्रमदान करते नजर आए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई और कहा कि—

“स्वच्छता कोई एक दिन या कुछ दिनों का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाई जाने वाली आदत है। गंदगी हम ही करते हैं, और समाधान भी हमें ही निकालना होगा।”

कलेक्टर ने ग्रामवासियों से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अगर नशे का पैसा बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य में लगाया जाए, तो इससे बड़ी सेवा और कुछ नहीं हो सकती।

इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा सूरज साधेलाल भारद्वाज, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एसडीएम नीतिन तिवारी, सीईओ युवा सिन्हा समेत अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close